इटकी में मंडा पूजा में डांस कार्यक्रम के दौरान चली गोली, दो घायल, आरोपी फरार

घायल व्यक्ति की पहचान रवि नायक और अन्य के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए RIMS भेज दिया गया है। गोली किस कारण से चलाई गई है, इसका पता नहीं चल पाया है

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Ranchi में इटकी थाना (Itki Police Station) क्षेत्र में शनिवार की सुबह गोलीबारी में 2 लोग घायल (Injured) हो गए हैं।

बताया जाता है कि मंडा पूजा में डांस कार्यक्रम के दौरान यह घटना घटी। गोली मारने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया है।

दोनों को इलाज के लिए RIMS भेज दिया गया

घायल व्यक्ति की पहचान रवि नायक और अन्य के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए RIMS भेज दिया गया है। गोली किस कारण से चलाई गई है, इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस (Police) घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

TAGGED:
Share This Article