बुंडू में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

बुंडू के एदेलहातु में एनएच-33 पर बाइक डिवाइडर से टकराई, चालक युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र के एदेलहातु गांव के समीप एनएच-33 पर आज करीब दोपहर 12 बजे एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार, बाइक संख्या JH 01 GD 8279 (होंडा एक्सट्रीम) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक चालक महावीर मुंडा (करीब 23 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार कमल सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों युवक रांची के ऊपर हटिया, जगन्नाथपुर के निवासी बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय दोनों युवक नशे की हालत में थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल कमल सिंह मुंडा को बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की. पुलिस ने मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।