​सोने में 140 रुपये की साप्ताहिक गिरावट, चांदी मजबूत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: विदेशों में पीली धातु में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर भी पिछले सप्ताह सोने में नरमी रही जबकि चांदी का भाव बढ़ गया।

एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 140 रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 48,880 रुपये प्रति दस ग्राम रह गई।

सोना मिनी भी 73 रुपये की साप्ताहिक गिरावट के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,717 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।

वैश्वि​क स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 14.35 डॉलर लुढ़ककर 1,877.05 डॉलर प्रति औंस रह गया।

अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 14.60 डॉलर टूटकर शुक्रवार को 1,879.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

घरेलू स्तर पर चांदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 684 रुपये मजबूत हुई और सप्ताहांत पर 72,227 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।

चांदी मिनी की कीमत 660 रुपये की बढ़त के साथ 72,245 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.12 डॉलर की साप्ताहिक मजबूती के साथ 27.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Share This Article