झारखंड में गणतंत्र दिवस पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू, अंतरराज्यीय सीमा सील

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मद्देनजर नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। अंतरराज्यीय सीमा (Interstate Border) को सील किया गया है।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में कोबरा (Cobra), CRPF, जगुआर, जैप (JAP), IRB और जिला बल के जवानों को लगाया गया है।

अभियान अति नक्सल प्रभावित पलामू, गढ़वा और लातेहार के इलाके में एक साथ शुरू किया गया है। यह अभियान अंतरराज्यीय के साथ-साथ अंतर जिला भी है।

पलामू SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट मोड (Alert Mode) में है। पुलिस सभी इलाकों में नजर बनाए हुए है।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

छत्तीसगढ़, UP, बिहार से सटे हुए सीमावर्ती इलाके को भी सील किया गया

पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं और संदिग्ध गतिविधि के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का निर्देश जारी किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर छत्तीसगढ़, UP, बिहार से सटे हुए सीमावर्ती इलाके को भी सील किया गया है।

SP ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान झारखंड-बिहार, झारखंड-छत्तीसगढ़, पलामू-गढ़वा, पलामू-लातेहार और लातेहार-गढ़वा सीमा पर शुरू किया गया है।

गणतंत्र दिवस को लेकर पलामू जिले के सभी थानों को हाई अलर्ट (High Alert) पर रखा गया है। पलामू में 27 थाना और 17 पुलिस पिकेट हैं जबकि गढ़वा और लातेहार मिलाकर 30 थाना और 50 से अधिक पिकेट हैं।

पिकेटों के माध्यम से नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पलामू में बिहार, चतरा, लातेहार जबकि गढ़वा और लातेहार में छत्तीसगढ़ सीमा पर अभियान शुरू किया गया है।

Share This Article