HomeUncategorizedकैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के गवर्नर!

कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के गवर्नर!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) महाराष्ट्र (Maharashtra) के नए राज्यपाल बन सकते हैं। ऐसी संभावना कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जताई जा रही हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने कुछ दिन पहले पद से हटने की इच्छा ज़ाहिर की थी।

BJP की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह

भगत सिंह (Bhagat Singh) कोश्यारी साल 2019 में महाराष्ट्र के गवर्नर बने थे। इस पद पर उनका अभी तक का कार्यकाल कई विवादों से घिरा रहा है। विपक्षी दलों ने उनके ऊपर महाराष्ट्र का अपमान करने और इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने के आरोप लगाए।

इधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह को हाल ही में BJP की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था और अब महाराष्ट्र के गवर्नर बनाए जाने के लिए उनका नाम सामने आ रहा है।

कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए अमरिंदर सिंह

अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस नाम की पार्टी का भी गठन किया था।

पिछले कुछ वक्त से विवादों में रहे भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पद छोड़ने की अपनी इच्छा से अवगत कराया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...