HomeUncategorizedभड़काऊ भाषण देने के आरोप में काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में Hate Speech देने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला भाषण देने का मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, 12 मार्च को सकल हिंदू समाज के तत्वाधान में हिंदू आक्रोश मोर्चा (Hindu Aakrosh Morcha) का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तकरीबन पांच हजार लोगों की भीड़ SK Stone Ground  तक आई थी, उसी कार्यक्रम में काजल हिंदुस्तानी (Kajal Hindustani) ने भाषण दिया था। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने धारा 153 ए और 505 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज-Case filed against Kajal Hindustani for giving inflammatory speech

पुलिस ने हेट स्पीच और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला पाया

मीरारोड पुलिस स्टेशन ने अपनी तफ्तीश में काजल हिंदुस्तानी के स्पीच को हेट स्पीच और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला पाया है। सकल हिंदू समाज की तरफ से आयोजित ये आक्रोश मोर्चा लव जेहाद विषय पर किया गया था।

मीरारोड के गोल्डेंट नेस्ट से होता हुआ ये प्रदर्शन S K Stone तक पहुंचा था। जिसके बाद यहां कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के तौर पर आईं काजल हिंदुस्तानी ने भाषण दिया था।

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में काजल हिंदुस्तानी पर मामला दर्ज-Case filed against Kajal Hindustani for giving inflammatory speech

दोषी पर होगी कार्रवाई- डीसीपी

मामले की जानकारी देते हुए DCP जयंत बजबले (Jayant Bajbale) ने बताया कि इस मामले संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले को तफ्तीश शुरू की और जब पुलिस के पास पुख्ता जानकारी मिल गई। उसके बाद ही हमने FIR दर्ज की है। मामले की तफ्तीश आगे की जा रही है और नियमबद्ध तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Latest articles

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...