गुमला में जुआ खेलाने वाले दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, एक को जेल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: भरनो प्रखंड के वनटोली आश्रम के समीप हब्बा डब्बा खेलाने को लेकर अमलिया गांव निवासी राजेश्वर सिंह, शिवशंकर सिंह , सूरज सिंह और अज्ञात दस लोगों के खिलाफ भरनो थाना में एक मामला दर्ज किया गया है।

भरनो पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया । पुलिस ने इनके पास से हब्बा-डब्बा और अन्य सामान भी बरामद किया है।

इस बाबत थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि वनटोली आश्रम के समीप प्रत्येक सोमवार को हब्बा डब्बा का खेल और मुर्गा लड़ाई के नाम पर जुआ होता है।

इस सूचना पर भरनो पुलिस द्वारा एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई , पुलिस को देखते ही सभी हब्बा डब्बा खेलने और खेलाने वाले भाग खड़े हुए परंतु सूरज सिंह पुलिश के हत्थे चढ़ गया ।

स्थल से हब्बा डब्बा खेल में इस्तेमाल की जाने वाली गोटी,बोर्ड , नकद 720 रुपया बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है । बाकी आरोपी भी जल्द पकड़ लिए जाएंगे।

Share This Article