CBSE ने कैंडिडेट्स ऑफ लिस्ट में सुधार का शुरू किया Process, आज तक…

सोमवार तक स्कूल ऑनलाइन LOC में त्रुटि को सुधार सकते हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

CBSE LOC Improvement : बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेंट्स (LOC) में सुधार का प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इससे पूर्व CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए विस्तृत डेटशीट पिछले महीने ही जारी कर दी है। सोमवार तक स्कूल ऑनलाइन LOC में त्रुटि को सुधार सकते हैं।

इसके लिए LOC करेक्शन विंडो www.parikshas angam.cbse.gov.in पर लॉगइन किया जा सकता है। बोर्ड ने नोटिस जारी करते हुए स्कूलों को कहा है कि छात्रों की शैक्षणिक सहित व्यक्तिगत जानकारी भरने में त्रुटि रह गई हो तो उसमें सुधार कर लें।

एलओसी में छात्र, पिता-माता के नाम और जन्मतिथि आदि की वर्तनी में सुधार किया जाएगा। छात्रों से LOC में सुधार के लिए स्कूल अधिकारियों द्वारा सुधार शुल्क के रूप में 1000 रुपये लिया जाएगा। CBSE ने कहा है कि 8 जनवरी के बाद एलओसी में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

Share This Article