पैरा एशियन गेम्स के लिए चुने गए चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ी विजय सुंडी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन आगामी पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय तीरंदाजी टीम में किया गया है। विजय मूल रूप से सरायकेला-खरसावां जिले के बारूहात गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने हाल ही में साई सोनीपत में 19 से 21 मई तक आयोजित चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उनके बेहतरीन खेल को देखते हुए उन्हें जापान के आईची नागोया में होने वाले पैरा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। इस खबर से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग विजय की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

विजय सुंडी इस समय चाईबासा के तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक महाधीर महेंद्र सिंकू के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव पूर्णिमा महतो, संयुक्त सचिव सुमंत चंद महंती समेत कई खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। सभी ने विजय को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।