नोएडा में चमका झारखंड का सितारा, रुद्रंश शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

रुद्रंश शर्मा ने नोएडा में जीता गोल्ड, स्केटिंग में झारखंड का बढ़ाया मान।

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के होनहार खिलाड़ी रुद्रंश शर्मा ने स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में देशभर के कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दरअसल, रुद्रंश शर्मा ने नोएडा में आयोजित 11वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के पहले ही दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। खेल प्रेमियों और स्केटिंग से जुड़े लोगों ने इसे झारखंड के लिए गर्व और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 22 से 25 जून तक नोएडा में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के पहले दिन मिली इस सफलता ने झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के खिलाड़ियों और पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ा दिया है। रुद्रंश की जीत को राज्य में स्केटिंग खेल के बढ़ते स्तर, खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है।

रुद्रंश शर्मा की इस उपलब्धि पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता समेत सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उम्मीद जताई कि रुद्रंश भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

वहीं, सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि राज्य में स्केटिंग को लगातार बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रंश की यह जीत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

रुद्रंश शर्मा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद झारखंड के खेल जगत में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि ने राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।