चाईबासा में पांच-पांच किलो के मिले तीन IED बम, सुरक्षा बलों ने…

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को टारगेट कर इन वनों को फिट किया था। समय रहते सुरक्षा बलों ने उसी स्थान पर बमों को डिफ्यूज कर दिया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सुरक्षा बलों को रविवार को चाईबासा के टोन्टो थाना क्षेत्र के रेंगराहातू और तुम्बाहाका के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र से पांच-पांच किलो के तीन IED बम (IED Bomb) मिले हैं।

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों (Security Forces) को टारगेट कर इन वनों को फिट किया था। समय रहते सुरक्षा बलों ने उसी स्थान पर बमों को डिफ्यूज कर दिया।

भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सिर्फ नेता क्षेत्र में सक्रिय

बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं।

10 अक्टूबर से इसे लेकर एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईटा, छोटा कुईटा, मारादिरी मेरालगडा, हाथीगुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका रेगड़ा. पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है। इस स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को क्षति पहुंचाने की दृष्टि से नक्सली संगठन (Naxalite organization) अपनी गतिविधि बढ़ा रहे हैं।

Share This Article