
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग से एक दुखद खबर सामने आई है। सोनुवा रेलवे स्टेशन आउटर के पास एक युवक और एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात की है।
सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव पड़े देखे, जिसके बाद इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी गईरेलवे द्वारा सूचना मिलते ही सोनुवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस आसपास के गांवों में भी पूछताछ कर रही है, ताकि मृत युवक और युवती की पहचान की जा सके। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि दोनों के शव सिर और धड़ से अलग अवस्था में मिले हैं। इस बात से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। पुलिस शवों की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी हुई है।

