निवेश को लेकर महिलाओं की पसंद में हो रहा बदलाव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: निवेश को लेकर महिलाओं की पसंद में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। अब महिलाएं सोने, एसआईपी, इक्विटी व लग्जरी फैशन के मुकाबले संपत्तियों में निवेश करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

सर्वे में कहा गया है, कि 69 प्रतिशत महिलाओं ने रियल एस्टेट में पैसे लगाने को लेकर अधिक दिलचस्पी दिखाई है।

27 प्रतिशत महिलाएं संपत्तियां खरीदना चाहती हैं, जबकि 81 फीसदी की खुद के लिए मकान खरीदने में दिलचस्पी है।

63 फीसदी महिलाएं बने बनाए मकान (रेडी-टू-मूव) खरीदना चाहती हैं। इनमें 56 फीसदी महिलाएं बेंगलुरु की हैं। संपत्तियां खरीदने में कुछ वर्षों में महिलाओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने की इच्छा रखने वाली ज्यादातर महिलाएं दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु से रहीं।

खुद के इस्तेमाल करने के लिए मकान खरीदने वाली महिलाओं में ज्यादातर हिस्सेदारी मुंबई और चेन्नई की रही।

सर्वे दिल्ली-एनसीआर, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, की 9,000 से अधिक महिलाओं से बातचीत से आधारित है।

Share This Article