65 Indians are Being Caught Every Day : अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के मामलों को लेकर भारत से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। बीते एक साल में हर दिन औसतन 65 भारतीय American Border पर पकड़े गए।
आंकड़ों के अनुसार जनवरी से दिसंबर तक अमेरिका के बॉर्डर और Custom विभाग ने कुल 23,830 भारतीय नागरिकों को अवैध प्रवेश के आरोप में हिरासत में लिया।

यह संख्या बताती है कि भले ही मामलों में पहले के मुकाबले कुछ कमी आई हो, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।
पिछले वर्षों के आंकड़े क्या कहते हैं
आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2024 में अवैध घुसपैठ के दौरान 85,119 भारतीय पकड़े गए थे। यानी 2025 में यह संख्या घटी जरूर है, लेकिन फिर भी बड़ी मानी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध तरीके अपनाने वालों की कोशिशें अब भी जारी हैं।
2025 में दिखा नया ट्रेंड
अधिकारियों ने बताया कि साल 2025 में एक नया रुझान देखने को मिला है। इस दौरान पकड़े गए सभी भारतीय अकेले थे। किसी भी भारतीय को परिवार के साथ नहीं पकड़ा गया।

जबकि 2024 में स्थिति अलग थी, तब करीब 20 हजार भारतीय अपने पति, पत्नी या बच्चों के साथ अवैध रूप से अमेरिका में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़े गए थे।
बॉर्डर का रास्ता बदला
अवैध घुसपैठ के तरीकों में भी बदलाव देखा गया है। पहले ज्यादातर लोग कनाडा या Mexico Border के जरिए अमेरिका में प्रवेश की कोशिश करते थे। लेकिन अब तुर्किये-दुबई रूट से Flight के जरिए सीधे अमेरिका पहुंचने के मामले सामने आ रहे हैं।
अलग-अलग बॉर्डर पर गिरफ्तारी
साल 2025 में Canada Border पर 6,968 भारतीय और मैक्सिको बॉर्डर पर 1,543 भारतीय पकड़े गए। इससे साफ है कि दोनों बॉर्डर अब भी अवैध घुसपैठ के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं, हालांकि संख्या पहले से कम है।
वीजा के नाम पर Entry and deportation
ज्यादातर मामलों में भारतीय पर्यटक वीजा पर अमेरिका में एंट्री करते हैं और फिर तय समय से ज्यादा रुक जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में अब तक 3,254 भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजा गया है।




