चतरा में अनुबंध खत्म होते ही बेरोजगार हुए 248 सहायक पुलिसकर्मी, मानदेय भुगतान नहीं होने पर नाराजगी

चतरा में 248 सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध खत्म, दो महीने का मानदेय भी अटका; जवानों ने नौकरी बचाने, अनुबंध बढ़ाने और जल्द भुगतान की मांग उठाई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चतरा में थानों और पुलिस कैंपों में काम कर रहे 248 सहायक पुलिसकर्मियों का अनुबंध 6 अक्टूबर को खत्म हो गया। अब इन जवानों की नौकरी आगे रहेगी या नहीं, इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वहीं, अगस्त और सितंबर महीने का मानदेय भी इन्हें अभी तक नहीं मिला है। इससे जवानों के सामने पैसे की समस्या खड़ी हो गई है। सहायक पुलिस एसोसिएशन ने मामले में सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष उज्जवल सिंह ने कहा कि इन जवानों ने पिछले 9 साल से पुलिस के साथ मिलकर नक्सल अभियान, चुनाव, ट्रैफिक और त्योहारों में ड्यूटी की है।

संघ ने मांग की है कि जब तक सरकार कोई फैसला नहीं लेती, तब तक जवानों को काम से न हटाया जाए। साथ ही उनका अनुबंध बढ़ाने और पुलिस विभाग में जगह देने की मांग की गई है। इसके अलावा वेतन, वर्दी और इलाज की सुविधा देने की भी मांग है। संघ ने कहा है कि अगर जल्द मानदेय नहीं मिला तो समाहरणालय का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रांची में भी आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।