चतरा : चतरा उपायुक्त रवि आनंद ने जिले में बड़े पैमाने पर विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत 80 कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया है। उपायुक्त चतरा की ओर से जारी आदेश के तहत प्रधान लिपिक, निम्नवर्गीय लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक तथा अन्य कर्मियों को जिले के विभिन्न प्रखंड, अंचल एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में स्थानांतरित किया गया है। कई कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से हटाकर नए कार्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। कुछ कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी विभिन्न जिला शाखाओं एवं कार्यालयों में यथावत रखी गई है। संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब कर्मियों को कार्यमुक्त कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराएं। डीसी रवि आनंद ने कहा है कि कार्यहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह स्थानांतरण किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित कर्मियों का वेतन जून 2026 से उनके नए पदस्थापन कार्यालय से आहरित किया जाएगा।
बड़ी खबर: चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
चतरा में डीसी रवि आनंद ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 80 कर्मचारियों का तबादला किया, विभिन्न प्रखंडों और कार्यालयों में नई तैनाती के साथ व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की पहल।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
