चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लाख का अफीम डोडा और पोस्ता बरामद; तस्कर फरार

चतरा के लावालौंग क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया। करीब 18 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त हुए, जबकि आरोपी फरार हो गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra News: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जोरदाग गांव में कुछ लोग अपने घरों में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखे हुए हैं और उसकी बिक्री की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी दल का गठन कर गांव में अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अलग-अलग घरों से 1.570 किलोग्राम सूखा अफीम पट्टा, 69.87 किलोग्राम डोडा और 25.850 किलोग्राम पोस्ता दाना बरामद किया। इसके अलावा 30 हजार रुपये नकद और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार और अवैध अफीम खेती में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती अपनाएं, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।