चतरा में 21 किलो गांजा सहित छह तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कुल 21 किलोग्राम गांजा सहित छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने एक मशीन, 410 सिगरेट पैकेट एवं 410 खोखला सिगरेट बरामद हुआ है।

एसपी ने सोमवार को बताया कि सदर थाना पुलिस ने 8.200 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर राजपुर थाना क्षेत्र के पेलतौल निवासी बोधु साव का पुत्र पवन कुमार और मिश्री साव का पुत्र रामविलास कुमार शामिल है।

इसी प्रकार इटखोरी थाना पुलिस ने 10.850 ग्राम गांजा सहित माप तौल की मशीन, सिगरेट बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसी प्रकार टंडवा थाना पुलिस ने डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर व लावालौंग थाना पुलिस ने सवा किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है।

Share This Article