सिकंदराबाद से बलिया के लिए सात नवंबर को चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: अब छठ में बिहार जाने के लिए रेलवे ने इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। शनिवार को बिहार के लिए एक साथ कई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रांची से थावे और टाटा से पटना के लिए बोकारो होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

सिकंदराबाद से बलिया के लिए सात नवंबर को छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को बोकारो और धनबाद होकर चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत से झारखंड व बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक पहुंचने की राह आसान होगी।

वापसी में बलिया से नौ नवंबर की देर रात यानी 10 नवंबर को चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव हटिया, रांची, मूरी, चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह में दिया गया है। बिहार के झाझा, पटना और छपरा में भी इसका ठहराव होगा।

शनिवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल

’08631 रांची-थावे छठ स्पेशल रांची से रात 8:10 पर खुलकर रात 10:30 पर बोकारो, देर रात एक बजे धनबाद होकर दूसरे दिन शाम 6:10 पर थावे पहुंचेगी।

’08111 टाटा-पटना छठ स्पेशल टाटा से रात 9:45 पर खुलकर देर रात 12:50 पर बोकारो, डेढ़ बजे चंद्रपुरा और अलसुबह 3:25 पर धनबाद आएगी। रविवार दोपहर 1:15 पर पटना पहुंचेगी।

’07051 सिकंदराबाद-बलिया एक्सप्रेस सिकंदराबाद से रात 11:35 पर खुलेगी। बोकारो रात 1:40, धनबाद अलसुबह 3:45 पर पहुंचेगी। शाम 5:40 पर बलिया पहुंचेगी।

’07052 बलिया-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन बलिया से रात 2:10 पर खुलेगी। दूसरे दिन शाम 4:15 पर धनबाद और शाम 6:20 पर बोकारो के बाद अगले दिन शाम 7:10 पर सिकंदराबाद पहुंचेगी।

Share This Article