लखनऊ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को रोका गया, नाराज होकर वहीं धरने पर बैठे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंगलवार को लखनऊ एअरपोर्ट पर रोक लिया गया। उत्तर प्रदेश प्रशासन की ओर से उनके शहर में प्रवेश लेने पर रोक लगा दी गई है।

इससे नाराज होकर मुख्यमंत्री बघेल एअरपोर्ट पर ही धरने पर बैठे गए हैं। एसडीएम लखनऊ सदर पी एल मौर्य ने इस बात की पुष्टि की है। एअरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल लखमीपुर जाने के लिए लखनऊ आए थे। लेकिन प्रदेश प्रशासन की ओर से किसी भी राजैनैतिक पार्टी के नेता को लखीमपुर जाने पर रोक लगा दी गई। इसी के तहत बघेल को एअरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। इससे नाराज होकर वह वहीं धरने पर बैठ गए।

जानकारी हो कि बीते रविवार को लखीमपुर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसानों के साथ हादसा हो गया था।

एक मोटर वाहन के अनियंत्रित हो जाने से 8 किसानों की मौत हो गई थी, जिसमें से चार भाजपा कार्यकर्ता बताए गए और कुछ किसान घायल भी हो गए थे।

जिससे वहां किसान भड़क गए थे और कई वाहनों को उन लोगों ने आग भी लगा दी थी। वहां प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा गई थी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए प्रशासन ने वहां धारा 144 लागू कर दी थी।

प्रशासन ने इसके अलावा किसी भी राजनीतिक दल के नेता के लखीमपुर जाने पर प्रतिबंध भी लगा दिया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसी के तहत लखनऊ एअरपोर्ट पर रोक लिया गया है। हालांकि प्रदेश प्रशासन की और हादसें में मृत किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रूपए और परिवार में किसी एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा भी कर दी गई है।

प्रशासन और किसानों की सहमति बन गई है। फिर भी अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए कांग्रेस, सपा, आम आदमी पार्टी के नेता वहां जाने के लिए जिद्द पर अड़े हुए हैं।

Share This Article