झारखंड

विपक्षी दलों की सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) मंगलवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर देश के तमाम विपक्षी पार्टियां गोलबंद होने लगी हैं।

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 15 जून को नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलायी है। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली जाएंगे।

कई नेता ले सकते हैं बैठक में भाग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा, माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार समेत कई नेता बैठक (Meeting) में भाग ले सकते हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker