
पटना : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को पटना मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में बिहार सरकार की ओर से निफ्टेम के लिए 100 एकड़ भूमि हस्तांतरण किए जाने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश के बेहतर वातावरण के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बिहार में निवेश की इच्छुक कई उद्योग इकाइयों को सुरक्षा एवं अनुकूल माहौल का भरोसा कैसे दिया जाए, इस विषय पर भी गंभीर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बिहार सरकार की ओर से प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आगामी 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने तथा प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली के निर्णय के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों की भर्ती को लेकर हाल के दिनों में जो चिंताएं और आक्रोश सामने आए थे, उस विषय पर मैंने पूर्व में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की थी। आज इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनको विशेष धन्यवाद दिया।

