चिरकुंडा में सक्रिय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

धनबाद के चिरकुंडा में पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ किया तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सोना-चांदी नकदी औजार और बाइक बरामद की जिलों में दर्जनों वारदातें उजागर हुईं

Neeral Prakash
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, सिक्के, ताला तोड़ने के औजार और एक बाइक बरामद की है। यह जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी।

पुलिस के अनुसार, 24/25 अप्रैल की रात पंचेत-चिरकुंडा सीमावर्ती क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जल्दबाजी में उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी का सामान और औजार बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफताब अंसारी उर्फ पक्कू, सद्दाम अंसारी और नसीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में 40 से 50 चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

एसडीपीओ ने बताया कि 22 अप्रैल को लायकडीह डीप कोलियरी स्थित एक बंद क्वार्टर में हुई बड़ी चोरी की घटना में भी इनका हाथ था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी के लॉकर तोड़कर आभूषण, नकदी व सिक्के लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में गृहस्वामी किशोर कुमार सिंह के आवेदन पर चिरकुंडा थाना में कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया था।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।