छोटानागपुर लॉ कॉलेज: सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 7 दिसंबर से होंगी परीक्षाएं

छोटानागपुर लॉ कॉलेज ने सत्र 2026-27 की एलएलबी, एलएलएम और बीबीए एलएलबी परीक्षाओं की तिथियां जारी कीं। परीक्षाएं 7 से 24 दिसंबर तक होंगी, जबकि विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का विकल्प भी मिलेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: छोटानागपुर लॉ कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां घोषित कर दी हैं। एलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-1, एलएलबी सेमेस्टर-1 व 3 और एलएलएम सेमेस्टर-1 व 3 के लिए यह कार्यक्रम जारी किया गया है।

परीक्षा फॉर्म भरने की मुख्य तिथियां

बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 25 नवंबर 2026 तक भरे जा सकेंगे। इसके बाद 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 26 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। 400 परीक्षार्थी अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 1 से 2 दिसंबर 2026 तक फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा फॉर्म कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.chotanagpurcollege.ac.in के एग्जामिनेशन पोर्टल पर ही ऑनलाइन भरे जाएंगे कॉलेज कार्यालय में कोई भी फॉर्म या शुल्क ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के फॉर्म मान्य नहीं होंगे।

परीक्षा का समय और दो पालियों का शेड्यूल

छोटानागपुर लॉ कॉलेज की परीक्षाएं 7 दिसंबर से शुरू होकर 24 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। परीक्षा का केंद्र छोटानागपुर लॉ कॉलेज, एकेडमिक बिल्डिंग (न्याय विहार कैंपस, नामकुम) तय किया गया है। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक): एलएलबी (सेमेस्टर-1 व 3) और एलएलएम (सेमेस्टर-1 व 3) की परीक्षाएं होंगी। द्वितीय पाली (दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक): बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) सेमेस्टर-1 की परीक्षाएं आयोजित होंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।