बड़ी खबर: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर पहुंची CID की टीम, दस्तावेजों की जांच शुरू

रांची में JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते के आवास पर छापेमारी, दस्तावेजों की जांच तेज, अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के कांके रोड आवास पर सीआईडी की टीम छापेमारी करने पहुंची है। इस कार्रवाई में पुलिस बल भी सीआईडी टीम के साथ मौजूद रहा। सीआईडी की टीम यहां JPSC से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इससे पहले बुधवार को JPSC परीक्षा में धांधली की शिकायतों के आधार पर सीआईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि सीआईडी ने इस मामले में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।