कांग्रेस विधायकों की नाराजगी पार्टी का अंदरूनी मामला, CM चंपाई सोरेन ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren on Congress MLAs: कांग्रेस के कई विधायकों की नाराजगी को लेकर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) का कहना है कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। इस विषय में वह कुछ भी हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं।

बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाए जाने पर चंपाई ने कहा कि JMM में सब कुछ ठीक-ठाक है। 12वें मंत्री की कोई बात नहीं है।

इस बीच यह खबर मिल रही है रविवार यानी आज ही मुख्यमंत्री सोरेन दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में सीट शेयरिंग पर बातचीत करेंगे।

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलकर राज्य की वर्तमान स्थिति पर भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी बात होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी दिल्ली में ही हैं। कांग्रेस, JMM, RJD और वामदलों के बीच सीट शेयरिंग होनी है। वर्तमान स्थिति में JMM सात, कांग्रेस नौ, राजद दो और वामदलों का दो सीटों पर दावा है। JMM राजमहल, दुमका, Chaibasa, जमशेदपुर, Lohardaga, कोडरमा और गिरिडीह सीट पर दावा कर रहा है। कांग्रेस पार्टी रांची, Jamshedpur, सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, Hazaribagh, पलामू, गोड्डा व कोडरमा से प्रत्याशी देने पर जोर दे रही है है।

Share This Article