मोदी सरकार ने 10 सालों में बेरोजगारों को केवल ठगा, CM चौपाई सोरेन ने …

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Champai Soren on Modi Govt. : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) ने कहा कि BJP महंगाई को खत्म करने के वादे पर सरकार में आई थी। चुनाव जीतने के बाद महंगाई को भूल गई।

Narendra Modi सरकार ने चार सौ के सिलिंडर को ग्यारह सौ में पहुंचा दिया। कालाधन भी वापस नहीं आया। इस सरकार ने 10 बेरोजगार युवाओं को ठगा। प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दस वर्ष में भी वादा पूरा नहीं किया।

मुख्यमंत्री पोटका के नुननूनी टांड़ मैदान में रविवार को इंडी गठबंधन की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड को BJP ने सबसे ज्यादा ठगा है।

झारखंड के आठ लाख PM आवास की सूची को रोक दिया। 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का वादा भी जुमला साबित हुआ। गठबंधन की सरकार ने आबुआ आवास योजना शुरू की, जिसमें वंचित लोगों को पक्का मकान दिया जा रहा है।

चम्पाई ने कहा 2019 से सरकार बनने के बाद से ही BJP सरकार को गिराने का षडयंत्र कर रही है। Hemant Soren को झूठे केस में जेल में डाल दिया।

पूर्व की रघुवर सरकार पर गरीबों का 11 लाख राशनकार्ड रद्द करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने वंचित 20 लाख परिवारों का हरा राशनकार्ड बनाकर राशन दे रही है। सभी ग्रामीणों को पेंशन दिया जा रहा है।

चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती को वोट देकर जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत से झारखंड वासियों को BJP के लूट से मुक्ति मिलेगी।

झारखंड की खनिज संपदा को लूटने से बचाना है अन्यथा झारखंड धनी राज्य होने के बावजूद झारखंड वासी धनी नहीं बन पायेंगे।

सोरेन ने स्थानीय भाषा ओड़िया, बंगला, संथाली, हो, कुड़माली समेत अन्य स्थानीय भाषाओं के शिक्षकों की बहाली जून माह से शुरू करने की बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि समीर मोहंती गरीबों के हित के लिए संघर्षरत रहते हैं। BJP केवल हिंदू मुस्लिम को लड़ाकर जीत हासिल करना चाहती है। बन्ना ने समीर कुमार मोहंती को क्रांतिकारी प्रत्याशी बताया और जिताने की अपील की।

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता की सेवा में दिन-रात जुटे रहते हैं। पोटका विधानसभा क्षेत्र में अनेक प्रकार की विकास योजनाओं को शुरू कराया।

पोटका में Degree College निर्माण की स्वीकृति मिली। संजीव सरदार ने कहा कि यदि समीर कुमार मोहंती को जीत मिलती है तो पूरे क्षेत्र में दुगने रफ्तार से विकास कार्य करेंगे।

Share This Article