ED की पूछताछ के बाद गरजे CM हेमंत सोरेन, बोले- न झुके हैं, न झुकेंगे और…

शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। इसके ठीक बाद CM आवास से पैदल ही निकल गए हेमंत सोरेन।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi ED : शनिवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) से लगभग 7 घंटे तक पूछताछ की। इसके ठीक बाद CM आवास से पैदल ही निकल गए हेमंत सोरेन।

उन्होंने साहसिक तेवर दिखाए। LPN शाहदेव चौक पर कार्यकर्ताओं से मिले। उनका हौसला बढ़ाया। कार्यकर्ताओं से कहा, सरकार बनने के बाद से षड्यंत्र के जाल बिछाए जा रहे हैं। हम न कभी झुके हैं, न झुकेंगे, न डरे हैं और न डरेगे।

उत्साह में कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे

उन्होंने जोर देकर कहा हेमंत सोरेन हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहेगा। ये वादा करता हूं। जरूरत होगी तो गोली खा लेंगे, लेकिन झूकेंगे नहीं।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल ही सीएम हाउस के पीछे के गेट से वापस CM हाउस चले गए। CM के संबोधन के बाद उत्साहित जेएमएम कार्यकर्ताओं ने LPN सहदेव चौक पर पटाखे फोड़े।

जनता के आशीर्वाद से बना मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा आज सुनियोजित तरीके से विपक्ष के लोगों को टारगेट कर उन पर प्रहार किया जा रहा है। यह किसी से छिपा नहीं है। उस कड़ी में हम भी आते हैं। मैं जनता के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना। हमें किसी भी हाल में राज्य को षड्यंत्रकरियों (Conspirators) के हाथ में नहीं जाने देना है।

ये लोग जब हमसे राजनीतिक रूप से नहीं सक रहे तो पर्दे के पीछे से सरकार को हिलाने-डुलाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम कोई गाजर मूली नहीं हैं, जो कोई हमें उखाड़ कर फेंक दे, जो भी हमें उखाड़ने की कोशिश करेगा, वह खुद उखड़ जाएगा।

Share This Article