शराब नीति के मामले में ED ने दिल्ली के CM केजरीवाल को फिर भेज समन,अब…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
CM Kejriwal in Liquor Policy Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को छठा समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55) को 19 फरवरी को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को ‘‘अवैध’’ बताया

दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में भेजे गये समन की अवज्ञा करने के लिए ED द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह Kejriwal को 17 फरवरी को उसके समक्ष पेश के लिए कहा था। अदालत ने कहा था कि केजरीवाल प्रथमदृष्टया इसका अनुपालन करने के लिए ‘‘कानूनी रूप से बाध्य’’ हैं।
इस मामले में ED द्वारा भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के पूर्व अधिकारी को भेजा गया यह छठा समन है।
इससे पहले उन्हें इस साल तीन जनवरी, 18 जनवरी और दो फरवरी तथा 2023 में दो नवंबर एवं 21 दिसंबर को बुलाया गया था।
मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को ‘‘अवैध’’ बताया है।
Share This Article