सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में 10 दिन और लॉकडाउन बढ़ाने का लिया फैसला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में लॉकडाउन की अवधि को 10 दिनों के लिए और विस्तारित किया गया है।

आज मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ बैठक के बाद इसे 16 मई से 25 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्रीे ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी।

लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

सीएम ने बताया कि बिहार के मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आज शाम में साढ़े चार बजे प्रेसवार्ता करेंगे और लोगों को बताएंगे।

लॉकडाउन को लेकर सरकार ने क्या निर्णय लिया है। आगे कौन-कौन से नियम लागू रहेंगे और लोगों के लिए क्या नई गाइडलाइन बनाई गई शाम में साढ़े चार बजे बताया जायेगा है।

Share This Article