पटना में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बिहार बंद के दौरान पटना समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन हुआ। राजधानी में पुलिस ने सीमित लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को हटाया, जबकि कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को बुलाए गए ‘बिहार बंद’ का असर देखने को मिल रहा है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और 22 जुलाई को छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में छात्र संगठन आईसा ने बिहार बंद का आह्वान किया था। बंद के दौरान राज्य के कई जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन किया. सीवान, समस्तीपुर, मधेपुरा, गोपालगंज, छपरा, आरा और पटना समेत कई जगहों से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। छपरा में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जमकर हंगामा किया, जबकि राजधानी पटना में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमने छात्रों पर सीमित बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले 22 और 23 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया था और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, पटना पुलिस ने शनिवार को प्रकाशित दैनिक अखबारों में प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें प्रकाशित कर छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीक़े से रखें।

Share This Article