झारखंड में ठंड ने फिर दी दस्तक, तापमान गिरा, लोगों को बढ़ी परेशानी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Cold wave hits Jharkhand again : झारखंड में एक बार फिर ठंड (Cold) लौटती नजर आ रही है। बीते एक सप्ताह से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे लोग हैरान हैं।

कुछ दिन पहले तक लोग ठंड को अलविदा कहकर गर्म कपड़े समेटने लगे थे, लेकिन अचानक मौसम ने करवट ले ली।

तापमान में गिरावट के साथ ठंड फिर से बढ़ गई है, खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

बीते 24 घंटे में गुमला रहा सबसे ठंडा

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची के साथ-साथ खूंटी, गुमला और लातेहार में ठंड बढ़ी है।

जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कुछ दिन पहले जहां न्यूनतम तापमान 10–11 Degree Celsius से ऊपर पहुंच गया था, वहीं अब कई जिलों में यह फिर 10 डिग्री से नीचे चला गया है।

मौसम में अचानक बदलाव से लोग परेशान

मौसम में इस अचानक बदलाव के कारण लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग ठंड से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों जैसे पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

वहीं रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।

सावधानी बरतने की सलाह

Meteorological Department ने लोगों से, खासकर बुजुर्गों और बच्चों से, ठंड से बचाव की सलाह दी है और सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।