नए महीने के पहले दिन महंगाई का झटका! 42 रुपये कमर्शियल तो 11 रुपये 5 किलो वाला सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

जून की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर फिर महंगा हो गया है। दिल्ली और कोलकाता में नई दरें लागू, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क : जून महीने की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपये महंगा होकर अब 3,113.50 रुपये का हो गया है। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये पहुंच गई है। नई कीमतें आज यानी 1 जून से लागू हो गई हैं। ऐसे में होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं की लागत बढ़ सकती है।

5 किलो वाले भी सिलेंडर की कीमत बढ़ी

तेल विपणन कंपनियों ने छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इसकी कीमत में 11 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद दिल्ली में यह सिलेंडर अब 821.50 रुपये में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को इस बार भी यथावत रखा गया है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं झेलना पड़ेगा।

जनवरी से लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल सिलेंडर के दाम

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस साल लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दिल्ली में जनवरी 2026 में 19 किलो वाले व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1,691.50 रुपये थी। इसके बाद फरवरी में 49 रुपये, मार्च में 115 रुपये, अप्रैल में 195.50 रुपये और मई में प्रति सिलेंडर 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। अब जून में फिर कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3,113.50 रुपये का हो गया है। लगातार छह महीनों से हो रहे दामों के संशोधन ने होटल और फूड बिजनेस से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि गैस की बढ़ती लागत का असर सीधे उनके संचालन खर्च पर पड़ सकता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।