
झारखंड: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। चिलचिलाती धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन अब झारखंड के मौसम में एक बार फिर बड़ा उलटफेर देखने को मिलने वाला है। राज्य के कुछ जिलों में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ इलाकों में आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश-वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार (1 जून) से गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में गर्मी के तेवर और कड़े होने के आसार हैं। रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम आदि जिलों में तेज आंधी चलने के साथ बारिश होने की आशंका है।

