HomeUncategorizedहरियाणा सरकार पर कांग्रेस का हमला, संविधान बचाओ रैली में भूपेंद्र सिंह...

हरियाणा सरकार पर कांग्रेस का हमला, संविधान बचाओ रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर साधा निशाना

Published on

spot_img

सोनीपत : Haryana के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupendra Singh Hooda) ने कहा, हमारे पूर्वजों ने देश को आजादी दिलाने और संविधान (Constitution) बनाने के लिए अपनी जान दी और अब कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए कोई भी कुर्बानी देगी।

पूर्व CM ने सोनीपत में जय भारत सत्याग्रह के तहत संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना दिखाता है कि लोगों ने अब फैसला कर लिया है कि उन्हें सिर्फ चुनाव का इंतजार करना है।हरियाणा सरकार पर कांग्रेस का हमला, संविधान बचाओ रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर साधा निशाना Congress attack on Haryana government, Bhupinder Singh Hooda fiercely targeted in save constitution rally

BJP ने दबाई विपक्ष की आवाज

पूर्व CM ने कांग्रेस की विरासत को याद करते हुए कहा कि हमारे बुजुर्गों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश का संविधान बनाने के लिए कुर्बानी दी।

मौजूदा हालात में कुछ ताकतें संविधान को कमजोर करना चाहती हैं। उन्होंने कहा BJP सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द कर दी, कांग्रेस संविधान को कमजोर नहीं होने देगी और न ही राहुल गांधी की आवाज को दबाने देगी।

BJP बदले की राजनीति कर रही है। विरोध करने पर औछे हथकंडे अपना रही है। हुड्डा ने कहा एक मजबूत भारत को एक मजबूत संविधान की जरूरत है।

भीमराव अंबेडकर (Bhimrao Ambedkar) की जयंती पर, आइए हम संकल्प लें कि हम किसी को भी संविधान में निहित अधिकारों को कमजोर नहीं करने देंगे।

हुड्डा ने कहा जो प्रदेश कांग्रेस सरकार के समय नंबर 1 पर था, उसे BJP ने अब फिसड्डी बना दिया है, प्रदेश पिछड़ता जा रहा है।हरियाणा सरकार पर कांग्रेस का हमला, संविधान बचाओ रैली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जमकर साधा निशाना Congress attack on Haryana government, Bhupinder Singh Hooda fiercely targeted in save constitution rally

भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर कांग्रेस ने बनाए कई कानून

हरियाणा इकाई के पार्टी अध्यक्ष उदय भान ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और भोजन का अधिकार जैसे कानून बनाए।

उन्होंने कहा, कांग्रेस समाज के कमजोर, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम लाई।

spot_img

Latest articles

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...

800 करोड़ के GST घोटाले के सभी आरोपी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

Ranchi News: 800 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...