Homeझारखंडकांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुढ़मू और खलारी में चलाया जनसंपर्क अभियान

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने बुढ़मू और खलारी में चलाया जनसंपर्क अभियान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress Candidate Yashaswini Sahay: रांची लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय (Yashaswini Sahay) ने मंगलवार को बुढ़मू और खलारी प्रखंड में जनसंपर्क अभियान चलाया।

मौके पर उन्होंने मुहल्लों और बाजारों में जाकर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) और सुरेश बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जगह-जगह लोगों ने माला पहनाकर यशस्विनी सहाय का स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के तहत यशस्विनी ने ठाकुरगांव बैंक मोड़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

साथ ही सिदरौल टाना भगत स्कूल के पास आदिवासी प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। इसके बाद वे बुढमू चौक (Budhmu Chowk) में कार्यालय का उद्घाटन कीं। यहां से यशस्विनी चकमे चौक पहुंचीं, जहां कांग्रेस के कार्यकताओं ने उनका अभिनंदन किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत वे उमेडंडा चौक, सारले महुआ खुटा, ग्राम सुमो, बमने, राय चौक, निर्मल महतो चौक, जतरा टांड़, चुरी होचर, महुआखोरा अखरा में लोगों से मिलीं। स्थानीय पहाड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की।

फिर जी टाईप , बाजार टांड़, लपरा, नवाडीह मंदिर, धमदमिया, महावीर चौक, करकट्टा, बड़की टांड़, जेहली टांड़, मोहन नगर, डकरा मार्केट, चुरी केनरा बैंक, राय का दौरा किया। इस मौके पर ठाकुरगांव के सिदरौल में टाना भगतों ने यशस्विनी का स्वागत शंख फूंक कर और तुरही बजाकर किया।

spot_img

Latest articles

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

झारखंड शराब घोटाला: गुजरात से एसीबी की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी का निदेशक गिरफ्तार

रांची: झारखंड में सामने आए शराब घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी)...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

खबरें और भी हैं...