कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पार्टी के सभी पदों से किया रिजाइन, निर्दलीय लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Leader Jitendra Singh Resigned: रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जमशेदपुर के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ने की भी घोषणा की।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से लोकसभा चुनाव का नॉमिनेशन होना है और अंतिम दिन तक पार्टी ने प्रत्याशी को घोषणा नहीं की है‌।

इससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग इसे Match Fixing का भी नाम दे रहे हैं। इन्ही सब बातों को लेकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

35 साल तक थामा था कांग्रेस का दामन

जितेंद्र सिंह ने बताया कि वे बीते 35 साल तक कांग्रेस में रहे। अंत तक वे चुनाव के दावेदार थे। अंत में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर खुद चुनाव लडने का मन बना लिया है। उनकी पहली प्राथमिकता गैर कंपनी क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं पहुंचाना होगा।

वहीं शहर में एक भी Airport नहीं है, जिसे बनवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मानगो को जाम मुक्त करना जैसी भी प्राथमिकता रहेगी। मौके पर इंटक के Vice President लड्डन खान, सुनील रजक और अबुल कलाम समेत अन्य थे।

Share This Article