कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने दोबारा थामा कांग्रेस का हाथ

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sunny Sinku Again Joined Hands of Congress: कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु (Sunny Sinku) ने रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Jharkhand Pradesh Congress Office) रांची में पुनर्वापसी कर लिया है।

प्रदेश कार्यालय में PCC अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उन्हें माला पहना कर पार्टी में पुनःविधिवत शामिल कराया। उनके साथ PCC महासचिव सह संगठनिक प्रभारी नीरज खालको और अन्य उपस्थित थे।

प्रदेश कार्यालय में पार्टी में शामिल होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सन्नी सिंकु ने कहा वे NSUI,यूथ कांग्रेस,जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है।

इस दौरान प्रदेश कार्यालय में शामिल होने वालों मे राधामोहन बनर्जी,अमृत मांझी,नारायण सिंह पूर्ति,फिरोज असरफ,बसंत तांती, अरिल सिंकु, मो तस्लीम अंसारी,शंकर मिश्रा भी शामिल थे।

Share This Article