सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक के आदेश की उड़ी धज्जियां, विधायक अम्बा प्रसाद ने खेली मटका फोड़ होली

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा की सबसे युवा विधायक अम्बा प्रसाद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र बड़कागांव में मटका फोड़ होली खेली।

विधायक ने खुद अपने सहयोगियों के कंधे पर चढ़ कर मटका को फोड़ा।

वहीं कोरोना संक्रमण को लेकर राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक के आदेश तथा अन्य कोविड-19 नियमों के आदेश की जमकर धज्जियां उड़ी।

अम्बा प्रसाद ने खुद ट्वीट कर मटका फोड़ होली मनाने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अपने गांव पहरा में मटका फोड़ होली की शुरुआत उनके पिता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव द्वारा शुरू की गयी थी, इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मटका फोड़ कर गांव वालों के साथ होली मनायी।

Share This Article