
Jantar Mantar Cleanliness Drive : नई दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना समाप्त होने के बाद रविवार को कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। धरना समाप्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल पर फैले कचरे और अन्य सामग्री को हटाकर परिसर की सफाई की।
अभियान के दौरान सेवा दल के सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने का संदेश भी दिया। रविवार सुबह से ही कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता झाड़ू लेकर जंतर मंतर पहुंचे और सफाई में जुट गए। उनके प्रयासों से जंतर-मंतर पर जमी गंदगी दूर हो गयी और यह साफ दिखने लगा।

