
रांची : प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया है। श्री यादव ने कहा कि देश के भविष्य जेन जी युवा छात्रों ने अपनी चट्टानी एकता के ताकत से देश का लोकतंत्र और संविधान को चकनाचूर होने से बचाया। छात्रों के जनांदोलन ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर, राममनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान राजनीतिक विभूतियों की कुर्बानी और विचारों को बचाया। कैलाश यादव ने राजद की ओर से समस्त छात्र युवा शक्ति और सीजेपी नेताओं तथा विपक्षी दल खासकर कांग्रेस, राजद जेएमएम, टीएमसी, उद्धव ठाकरे, शिवसेना, एनसीपी शरद पवार जैसी प्रमुख पार्टियों को बधाई जिन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर पार्लियामेंट चलने नहीं दिया और सड़क तक अनवरत आंदोलनरत रहे।

