बीएसएनएल टावर से चोरी हुई सोलर बैटरी मामले का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, चार बैटरियां बरामद

बोकारो के कसमार थाना पुलिस ने बीएसएनएल टावर से सोलर बैटरी चोरी मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार चोरी की गई बैटरियां बरामद कीं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro News : कसमार थाना पुलिस ने बीएसएनएल टावर से सोलर बैटरी चोरी मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई चार सोलर बैटरियां भी बरामद की हैं।

कसमार थाना कांड संख्या 71/2025 दिनांक 7 अक्टूबर 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 334/305(ए) में मामला दर्ज किया गया था। यह मामला 23-24 अक्टूबर 2025 की रात कसमार थाना क्षेत्र के खुदीबेड़ा स्थित बीएसएनएल टावर से 68 बैटरियों की चोरी से संबंधित है। मामले में टावर के गार्ड चलटू करमाली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कसमार थाना की छापेमारी टीम ने 24 जुलाई 2026 को इस मामले में संलिप्त अशोक यादव (पिता–कुलदीप यादव), निवासी मुरपा, थाना गोला, जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की गई चार सोलर बैटरियां बरामद की गई हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा शेष चोरी गई बैटरियों की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल में कसमार थाना प्रभारी पुअनि कुंदन कुमार, सअनि रोहित आलम, हवलदार रामनाथ मरांडी तथा आरक्षी (209) मासूम रजा रिजवी शामिल थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।