झारखंड में एसआइआर के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान हुई, जबकि बीएलओ 99.58 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Electoral Roll Revision : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अब तक छह लाख से अधिक मृत मतदाताओं की पहचान की गयी है। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार तक रांची जिले में सबसे अधिक मृत मतदाता दर्ज किए गए।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रक्रिया 30 जून से शुरू हुई थी, जो 29 जुलाई तक जारी रहेगी। इस दौरान बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने, एकत्र करने और उनका सत्यापन करने का काम कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह तक रांची में 71,990 मृत मतदाता दर्ज किए गए, जबकि खूंटी में इनकी संख्या 53,885 रही। एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक बीएलओ राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 99.58 प्रतिशत तक पहुंच चुके हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने बताया, ‘‘बीएलओ ने घर-घर जाकर कुल 2,63,51,520 मतदाताओं, यानी 99.58 प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच बनाकर पात्र भारतीय नागरिकों को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं।’’

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह तक 25,85,506 गणना प्रपत्र एकत्र नहीं किए जा सके। इनमें 6,14,639 मृत मतदाता, 10,78,577 स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता तथा 5,96,575 ऐसे मतदाता शामिल हैं, जिनका पता नहीं चल सका या जो अनुपस्थित पाए गए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।