रांची नगर निगम की खबरें: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत प्रक्रिया में आई तेजी, कनेक्ट सेंटर और अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लोगों को मिली राहत

रांची नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया तेज की है। कनेक्ट सेंटर से शिकायतों का समाधान और 25 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation : रांची नगर निगम (RMC) ने शहरवासियों को बेहतर, पारदर्शी और त्वरित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने प्रयासों को और तेज कर दिया है। कनेक्ट सेंटर बना नागरिकों का भरोसेमंद साथी निगम के 24×7 कनेक्ट सेंटर (टोल-फ्री नंबर: 18005701235) पर नागरिक घर बैठे अपनी समस्याओं का पंजीकरण और समयबद्ध समाधान प्राप्त कर रहे हैं।

अप्रैल 2026 से अब तक प्राप्त कुल 8,211 शिकायतों में से 5,527 का समय पर निवारण किया जा चुका है। सबसे अधिक 3,203 शिकायतें स्ट्रीट लाइट से संबंधित थीं, जिनमें से 2,548 का समाधान कर दिया गया है। नई लाइटों के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।

इंजिनियरिंग शाखा से जुड़े 220 अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जिन्हें स्वीकृति के आधार पर प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं सफाई से संबंधित 2,966 शिकायतों में से 2,023 का निष्पादन किया जा चुका है।

जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी

अप्रैल 2026 से 24 जुलाई 2026 तक निगम ने कुल 7,991 प्रमाण पत्र जारी किए हैं, जिनमें 6,416 जन्म प्रमाण पत्र और 1,575 मृत्यु प्रमाण पत्र शामिल हैं। 24 जुलाई 2026 तक जन्म निबंध के 587 आवेदन और मृत्यु निबंध के 236 आवेदन लंबित हैं। इनमें से कई मामले अस्पतालों से स्पष्टीकरण या SDM/DSO स्तर पर प्रक्रियाधीन हैं।

निगम ने लोगों से बिचौलियों से दूर रहने, फॉर्म में सही दस्तावेज संलग्न करने और निजी अस्पतालों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं।

25 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिल रहा इलाज

15वें वित्त आयोग मद के तहत स्वीकृत कुल 47 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में से 25 केंद्रों का सफल संचालन वर्तमान में किया जा रहा है। इन केंद्रों पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श, सामान्य रोगों का इलाज, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, नियमित टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। 10 नए केंद्रों के लिए भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है और 12 केंद्रों के लिए स्थानों का चयन पूरा हो चुका है।

रांची नगर निगम ने सभी नागरिकों से ‘Smart Ranchi App’ और टोल-फ्री सेवाओं का उपयोग कर स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।