दुमका में कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: कृषि कानून के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस ने पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा का नेतृत्व में जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने किया।

कार्यक्रम पं जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा स्थल कंबाइंड बिल्डिंग से प्रारंभ होकर शहीद बिरसा मुंडा, डा भीमराव अंबेडकर, स्वामी विवेकानंद एवं अमर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए फूलो झानो चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई।

इसके पूर्व इस कार्यक्रम पर्यवेक्षक अवधेश कुमार प्रजापति एवं राजेंद्र दास के अलावा सभी प्रखंडों से आए हजारों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।

कार्यकर्ता झंडे, बैनर और पार्टी अध्यक्ष सोनीया गाँधी सहित अन्य आला नेताओं के तस्वीर लेकर पदयात्रा में शामिल थे।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता किसानो के समर्थन एवं सरकार विरोधी नारा लगा रहे थे।

Share This Article