HomeUncategorizedप्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर कांग्रेस जल्द करेगी आधिकारिक ऐलान

प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर कांग्रेस जल्द करेगी आधिकारिक ऐलान

Published on

spot_img

नई दिल्ली: राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की भूमिका पर कांग्रेस जल्द आधिकारिक ऐलान करेगी।
कांग्रेस राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मिशन 2024 के प्रेजेंटेशन पर काफी गंभीरता से विचार कर रही है। यही वजह है कि पिछले चार दिनों में मंगलवार को कांग्रेस की तीसरी बैठक 10 जनपथ हुई।

करीब चार घण्टे चली है बैठक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिग्गविजय सिंह, अम्बिका सोनी, कमलनाथ, केसी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक, ऐ के एंटनी, राणदीप सुरजेवाला और प्रशांत किशोर मौजूद रहे। प्रशांत किशोर के मिशन 2024 के प्रेजेटेंशन को लेकर कांग्रेस कितना संजीदा है कि इसकी कमान खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने संभाल रखी है। वहीं विदेश दौरे पर होने के कारण लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

पार्टी के शीर्ष नेता के अनुसार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं और 2024 के राष्ट्रीय चुनाव में उनकी भूमिका क्या होगी इसका फैसला पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी ही करेंगी। प्रियंका और राहुल गांधी से चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेंगी।

माना जा रहा है मंगलवार को हुई इस तीसरी बैठक का मकसद प्रशांत के प्रेजेंटेशन पर पार्टी नेताओं की राय जानी थी। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले समय में और भी ऐसी बैठकें हो सकती हैं। खासबात ये है कि प्रशांत किशोर को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से बनाई गई कमेटी में शामिल मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, के सी वेणुगोपाल बैठक में प्रशांत किशोर प्रेजेंटेशन को लेकर पार्टी नेताओं की ओर से मंगलवार को अपनी राय दी।

सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर के चुनाव प्रस्ताव और उनको पार्टी में शामिल करने को लेकर पार्टी जल्दी आधिकारिक ऐलान करेगी। हालांकि उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है। पार्टी के कुछ नेता अन्य राजनीतिक दलों से उनके करीबी संबंध होने के चलते इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीके का संबंध ऐसे दलों से है, जिनका कांग्रेस से सीधा मुकाबला है या जो कांग्रेस को पसंद नहीं करते हैं, जैसे टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस, टीएमसी। गौरतलब है कि पिछले साल भी इन्हीं वजहों से प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच बातचीत असफल हो गई थी।

गौरतलब है कि इसके पहले शनिवार को प्रशांत किशोर ने दस जनपथ पर पार्टी नेताओं के साथ हुई पहली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के सामने मिशन 2024 पर एक विस्तृत प्लान पर प्रेजेंटेशन दिया था। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को एक ऐसा प्रस्ताव दिया है, जिसके अंतर्गत पार्टी 370 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और कुछ खास राज्यों की सीटों पर मित्र दलों के साथ गठबंधन कर सकती है। पीके ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस को यूपी, बिहार और ओडिशा में अकेले लड़ना चाहिए जबकि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में गठबंधन करना चाहिए।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...