
रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा है कि एआई समिट में कांग्रेस के व्यवहार से भारत की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरी दुनिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है, तब भारत भी नई ऊंचाइयों को छूते हुए वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और नेतृत्व का परचम लहरा रहा है। तकनीक के इस युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य की दिशा तय कर रहा है और भारत इस क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर बनने की ओर तेज़ी से अग्रसर है.
इसी कड़ी में भारत मंडपम में आयोजित हो रहा एआई इंपैक्ट समिट विश्व स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन है, जहां कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वैश्विक नेता भाग लेने पहुंचे हैं। यह भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, क्षमता और तकनीकी नेतृत्व का प्रमाण है।
लेकिन ऐसे गौरवपूर्ण अवसर पर जिस प्रकार का व्यवहार कांग्रेस के लोगों ने किया है, वह उनकी विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है और उनकी इस हरकत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि धूमिल हुई है।

