बिहार में विपक्षी MLA का BJP में जाने का सिलसिला जारी, कांग्रेस की नीतू सिंह ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress MLAs Going to BJP: बिहार (Bihar) में विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। बिहार में Congress की विधायक नीतू सिंह ने भी शुक्रवार को BJP के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं।

पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद बनने का मन कर रहा है, अगर BJP नवादा सीट से टिकट देती है तो वे BJP में जाने के लिए सोचेंगी।

उनसे जब पूछा गया कि BJP अगर टिकट देती है तब उन्होंने साफ लहजे में कहा कि BJP में चली जाऊंगी। उन्होंने कांग्रेस से भी नवादा लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग की।

इससे पहले शुक्रवार को राजद के विधायक भरत बिंद BJP के पाले में आ गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम BJP के पक्ष में आ चुके हैं। बिहार में NDA की फिर से सरकार बनने के बाद महागठबंधन के सात विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ चुके हैं।

Share This Article