देश में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, 44 हजार से ज्यादा नए मरीज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 44 हजार 230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 555 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42 हजार 360 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जो चिंता का विषय है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.44 प्रतिशत रही है।

शुक्रवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 23 हजार, 217 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख, 05 हजार, 155 हो गई है।

वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 03 करोड़ 07 लाख 43 हजार 972 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से कम रही है। रिकवरी रेट जस का तस बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.38 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 18 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 46.46 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 45.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Share This Article