PM मोदी ने WHO chief का गुजराती नाम रखा ‘तुलसीभाई’

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गांधीनगर/अहमदाबाद: वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का गुजराती नाम ‘तुलसीभाई’ रखा।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस मेरे दोस्त हैं।

उन्होंने मुझे बताया कि मैं (टेड्रोस) आज जो कुछ भी हूं, उसमें भारतीय शिक्षकों का अहम हाथ है। मेरे शिक्षक भारतीय हैं और मैं एक गुजराती बन गया हूं।

प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम देने से तमाम गणमान्य लोग हंस पड़े

मेरा नाम गुजराती में रखो। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इस पवित्र भूमि पर एक गुजराती के रूप में आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का नाम तुलसीभाई रखता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम देने से तमाम गणमान्य लोग हंस पड़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे आज की पीढ़ी भुला रही है लेकिन भारत में हर घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी परंपरा रही है।

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तुलसीभाई का नाम लेते हुए मुझे विशेष रूप से खुशी हो रही है क्योंकि उन्होंने हमेशा गुजराती बोलने की कोशिश की है।

Share This Article